जम्मू में रुखसाना के घर पर हमला
राजौरी जिले के कलसी गांव में आतंकवादियों ने रुखसाना के घर पर ग्रेनेड फेंके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफाकत वताली ने आईएएनएस से कहा, "शुक्रवार रात थाना मंडी इलाके में स्थित कलसी गांव में एक मकान और पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंके गए।"
शफाकत ने कहा कि हमले के वक्त घर में कोई नहीं था। हमले की आशंका के मद्देनजर 18 वर्षीया रुखसाना और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
शफाकत ने कहा कि इस हमले से लगता है कि आतंकवादी लश्कर आतंकवादी अबू ओसामा को मार गिराने वाली रुसखाना से बदला लेना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications