सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट हासिल कर लिया जाएगा : थरूर
कोलकाता, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने शुक्रवार को भरोसा जताया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्ष 2011-12 के लिए एशियाई कोटे से अस्थायी सीट हासिल कर लिया जाएगा।
थरूर ने यहां आयोजित एक संगोष्ठी के मौके पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "हमने अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करा ली है। हम जोरशोर से प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। हमें संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों से समर्थन मिलने का पूरा भरोसा है।"
भारत के अलावा मध्य एशियाई गणराज्य कजाकस्तान भी 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में सीट हासिल करने की कतार में है। इसके लिए अक्टूबर 2010 में चुनाव होना है। यह सीट दिसंबर में जापान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हो जाएगी।
सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने कहा, "यह संयुक्त राष्ट्र में होने वाले सांस्थानिक सुधार पर निर्भर होगा।"
थरूर ने कहा कि सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता रातभर में नहीं मिलने वाली है।
ज्ञात हो कि भारत अतीत में सुरक्षा परिषद का सात बार अस्थायी सदस्य रह चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications