जयपुर में पेट्रोलियम पदाथरे की पर्याप्त आपूर्ति
जिला कलक्टर कुलदीप रांका की अध्यक्षता में शनिवार को सायं सीतापुरा स्थित रीको कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम एवं इण्डियन आयॅल के अधिकारियों से पेट्रोलियम पदाथरे की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी।
रांका ने उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार पेट्रोल, डीजल, केरोसीन एवं रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कालाबाजारी के संबंध में विशेष सतर्कता बरती जाये।
बैठक में जिला रसद अधिकारी यू.डी.खान, जिला रसद अधिकारी गा्रमीण डा. आभा जैन, पेट्रोलियम कम्पनियों के अधिकारीगण एवं पेट्रोल पम्प एसोसियशन के प्रतिनिधीगण मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications