अफगानिस्तान में मिलकर काम करें भारत और अमेरिका : बुश
नई दिल्ली में 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में बुश ने भारतीय लोकतंत्र की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अच्छा इंसान बताया।
बुश ने कहा, "अफगानिस्तान में युद्ध जीतने के लिए भारत और अमेरिका को मिलकर काम करना चाहिए। अगर तालिबान और अलकायदा को अफगानिस्तान पर कब्जा करने दिया जाएगा तो वे फिर यहां अपनी सुरक्षित पनाहगार बना लेंगे।"
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भारत को एक आधुनिक और जीवंत राष्ट्र करार दिया। उन्होंने कहा, "मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। उन्हें अपना मित्र कहने पर मुझे गर्व है।"
बुश ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए भारत-अमेरिक असैन्य परमाणु समझौते का हवाला देते हुए कहा कि वाशिंगटन ने भारत के परमाणु शस्त्र कार्यक्रम को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को वैश्विक वित्तीय संकट से उबरने में मदद दे रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते दुनिया में सबसे बेहतरीन होने चाहिए, लेकिन यह तत्काल नहीं हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications