जीवन बदला, लेकिन भारत के प्रति मेरा सम्मान नहीं : बुश
'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में अपनी आरंभिक टिप्पणी में बुश ने कहा, "मैं एक उम्रदराज अवकाश प्राप्त आदमी हूं, इसलिए आपके साथ अपने विचार साझा करने के अवसर की सराहना करता हूं।"
राष्ट्रपति पद से हटने के बाद के दिनों के बारे में, श्रोताओं की हंसी के बीच उन्होंने कहा, "मैंने लारा को खाना बनाने की सलाह दी, उन्होंने मुझे बर्तन धोने को कहा।"
बुश ने कहा, "जीवन बदल गया है लेकिन कुछ चीजें नहीं बदलीं.जैसे भारत के प्रति मेरा सम्मान।"
दोनों लोकतांत्रिक देशों के लोगों में समानताओं के बारे में बुश ने कहा, "हमारे देश अपने हितों, अपने मूल्यों के माध्यम से एकजुट हैं..हम आपके सशक्त और मुक्त प्रेस की विशेष सराहना के सहभागी हैं।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में बुश ने कहा, "मैं आपके प्रधानमंत्री को सचमुच बहुत पसंद करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications