दुनिया के सबसे बड़े पोत की पहली यात्रा शुरू

मास्को, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे बड़ा पोत 'ओएसिस ऑफ सी' शुक्रवार को फिनलैंड से अपनी पहली यात्रा पर रवाना हो गया।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार 1,200 फीट लंबे जहाज की कीमत करीब 1.5 अरब डॉलर है। जहाज में 16 डेक और 2,700 केबिन हैं। इसने फिनलैंड के तुर्कु बंदरगाह से फ्लोरिडा के लिए यात्रा आरंभ की।

इस पोत का निर्माण तुर्कु बंदरगाह पर एसटीएक्स फिनलैंड क्रूज कंपनी ने दो वर्ष में किया। यह अपनी पहली यात्रा पर ब्रिटिश बंदरगाह साउथैम्पटन पहुंचेगा।

ओएसिस ऑफ सी दुनिया के किसी भी अन्य पोत से 40 प्रतिशत बड़ा है। इसमें चालक दल के 2,100 सदस्यों के साथ 6,300 यात्री सवार हो सकते हैं। इसमें एक आइस स्केटिंग रिंग, एक छोटा गोल्फ कोर्स, कई स्वीमिंग पूल, अन्य खेल के स्थानों और पार्क के साथ ही एक थियेटर भी है।

नया पोत मुख्य रूप से कैरेबियन सागर में यात्रा करेगा और फ्लोरिडा के फोर्ट ल्यूडेरडेल बंदरगाह पर रहेगा। एसटीएक्स फिनलैंड क्रूज कंपनी ओएसिस जितना ही बड़ा पोत एल्यूर ऑफ सी का निर्माण कर रही है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2010 में पूरा होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+