सभी पार्टियों को नक्सली हिंसा से लड़ना चाहिए : बुद्धदेब
राज्य के सत्ताधारी वाम मोर्चा (एलएफ) गठबंधन की ओर से यहां आयोजित एक सम्मेलन में भट्टाचार्य ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए मैं सभी से आग्रह करता हूं। यदि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों ने वामपंथी चरमवाद का पहले से विरोध किया होता तो नक्सली हिंसा आज इतनी भयानक स्थिति में नहीं पहुंच पाई होती।"
राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "मैं सभी से अपील करता हूं कि इन अलगाववादी तत्वों का समर्थन न करें।"
भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल राज्य में नक्सलियों का समर्थन कर रही है। भट्टाचार्य ने आगे कहा, "हमें पश्चिम बंगाल से इन नक्सलियों को उखाड़ फेंकना होगा और उसके लिए हमें आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications