कर्नाटक के असंतुष्टों की पसंद शेट्टर बातचीत के लिए दिल्ली रवाना
53 वर्षीय शेट्टर राज्य के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को हटाने की मांग कर रहे विद्रोही मंत्रियों और विधायकों की पसंद माने जा रहे हैं।
चार बार विधायक रह चुके शेट्टर भाजपा में आने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य रहे हैं।
पेशे से वकील शेट्टर 2008 में भाजपा सरकार के गठन के समय मंत्री बनना चाहते थे लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने के लिए राजी कर लिया।
उत्तरी कर्नाटक के भाजपा के प्रमुख नेता शेट्टर ने मंत्री न बनाए जाने के बाद येदियुरप्पा का राजनीतिक कद कम करने की कोशिशें शुरू कर दीं।
उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व शेट्टर को असंतुष्टों का समर्थन न करने और कैबिनेट में अहम मंत्रालय स्वीकार करने के लिए राजी करने का प्रयास करेंगे।
येदियुरप्पा ने शनिवार को घोषणा की थी कि शेट्टर को जल्दी ही मंत्री बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications