युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए प्रशिक्षित करेगा पंजाब
नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की बैठक में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पुलिस ने होशियारपुर के निकट जहानखेलम में पंजाब सिक्युरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया है। यहां युवाओं को प्रशिक्षित कर पश्चिमी देशों में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने के योग्य बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाबी रणप्रिय होते हैं और उन्हें सुरक्षा संबंधी, चाहे वह पुलिस की नौकरी हो, सेना की हो या सुरक्षा एजेंसी का काम भाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डो की विदेश में भारी मांग है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications