रविवार की सुबह प्रभावित रहेगी मेट्रो सेवा
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के बाराखंबा और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच पटरियों पर जारी मरम्मत कार्य के कारण रविवार की सुबह छह बजे से दोपहर तक दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित रहेगी।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "रविवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बाराखंबा और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच ट्रेनें 24 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। बाकी मार्गो पर मेट्रो सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications