नक्सली हिंसा बंद करें तो केंद्र बातचीत को तैयार : थरूर
थरूर ने कहा, "जहां तक केंद्र सरकार के रूख की बात है हम नक्सलियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं अगर वे हिंसा बंद कर दें।"
थरूर ने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्लूबीपीसीसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को बताया, "हर एक के लिए विकास और स्वतंत्रता निश्चित रूप से अहम है। लेकिन हिंसा स्वीकार्य नहीं है।"
उन्होंने कहा, "देश में सीमा पार आतंकवाद का रूप पहले जैसा नहीं है। हमारी आंतरिक सुरक्षा के समक्ष पहले ऐसी चुनौतियां नहीं थीं जैसी कि अब नक्सलियों के कारण हैं।"
थरूर ने कहा, "ये नई समस्याएं हैं और हमें इनको हल करना पड़ेगा। हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications