सोमालिया में 112 साल के वृद्ध ने 17 वर्षीय युवती से रचाई शादी
समाचार एजेंसी आरईआईए नोवोस्ती के मुताबिक यह विवाह मध्य सोमालिया के गुरिसील गांव में हुआ। उल्लेखनीय है कि सोमालिया दुनिया के सबसे निर्धन देशों में से एक है।
अहमद मुहम्मद दोरे पहले ही पांच शादी कर चुके हैं और इन पांच पत्नियों से उन्हें 18 बच्चे भी हैं। अब उन्होंने 17 साल की साफिया अब्दुल्ला से विवाह रचाया है। दोरे का कहना है कि वह और बच्चों का पिता बनना चाहते हैं।
दोरे ने कहा, "खुदा ने मेरे ख्वाब को पूरा कर दिया। मैंने साफिया पर दबाव नहीं बनाया बल्कि अपने अनुभव के आधार पर प्यार जताया और शादी के लिए मनाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications