अमेरिकी ने ईरान से अपने 3 नागरिकों को रिहा करने की मांग की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी के तीनों नागरिकों शेन ब्योर, साराह शोर्ड और जोश फैटल को एक अंतर्राष्ट्रीय समझौते के तहत तत्काल रहा किया जाए क्योंकि इन लोगों को बिना किसी अभियोग के 90 से अधिक दिनों से हिरासत में रखा गया है।
प्रवक्ता ने कहा, "हम ईरानी सरकार से मांग करते हैं कि तीनों अमेरिकी नागरिकों को बिना विलंब किए तत्काल रिहा किया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications