होंडुरास संकट के सुलझने से संयुक्त राष्ट्र महासचिव उत्साहित
संयुक्त राष्ट्र, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने शुक्रवार को कहा है कि जून में होंडुरास के राष्ट्रपति जोस मैनुयल जेलाया को सत्ता से बेदखल करने से पैदा राजनीति संकट को सुलझाने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की खबरों से वह उत्साहित हैं।
उनके प्रवक्ता मिशेल मोंटास ने एक बयान में कहा, "महासचिव को आशा है कि अब होंडुरास लोकतंत्र और संवैधानिक शासन के रास्ते पर है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जेलाया और होंडुरास की स्वयंभू सरकार के बीच गुरुवार को समझौता हुआ। जेलाया को एक विद्रोह में 28 जून को सत्ता से हटा दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समझौते से बेदखल राष्ट्रपति को सत्ता में वापस लौटने का मौका मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications