बलराज पुरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक समारोह में बलराज पुरी को पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे।
बलराज पुरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर और उसकी समस्याओं के बारे में कई पुस्तकें भी लिखीं हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पुरी को बधाई देते हुए कहा, "जम्मू एवं कश्मीर के बारे में उनका ज्ञान अद्वितीय है। मैंने बलराज पुरी से जम्मू एवं कश्मीर के बारे में काफी कुछ जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications