तिब्बतियों की दशा जाननी हो तो चीन जाइए : दलाई लामा
तिब्बत की निर्वासित सरकार की वेबसाइट पर जारी एक खबर के अनुसार दलाई लामा ने जापान में संवाददाताओं से कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पूरजोर आग्रह करता हूं, खासतौर से मीडिया से कि चीन और तिब्बत में जाइए और स्थिति की सच्चाई की जांच कीजिए।"
दलाई लामा शिकोकू बुद्धिस्ट एसोसिएशन और ओकिनावा महाबोधि एसोसिएशन के निमंत्रण पर शुक्रवार से जापान की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।
दलाई लामा ने फॉरेन करेस्पांडेंट्स क्लब ऑफ जापान में संवाददाताओं से कहा, "वहां जाने के बाद यदि आप पाते हैं कि चीन सरकार तिब्बतियों के बारे में जो कह रही है, वह सही है तो मैं अपनी सारी गतिविधियां बंद कर दूंगा और उनसे माफी मांग लूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications