पहली हथियार व्यापार संधि पर वार्ता के लिए संयुक्त राष्ट्र सहमत
न्यूयार्क, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया के कुछ सबसे बड़े हथियार व्यापारियों की सहायता से एक हथियार व्यापार संधि तैयार करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा की नि:शस्त्रीकरण समिति शुक्रवार को सहमत हो गई।
समिति ने 153-1 के बहुमत से एक वर्ष में सैकड़ों अरब डॉलर के वैश्विक हथियार व्यापार को नियंत्रित करने के लिए वार्ता की समय सारिणी को स्वीकार किया। प्रस्ताव का विरोध केवल जिम्बाब्वे ने किया।
दुनिया के बड़े हथियार विक्रेता देशों अमेरिका, ब्रिटेन,फ्रांस और जर्मनी ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। चीन, क्यूबा, मिस्र, भारत, ईरान, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब आदि देशों ने खुद को इससे अलग रखा। रूस और चीन भी बड़े हथियार विक्रेता हैं।
प्रस्ताव में उम्मीद व्यक्त की गई है कि वर्ष 2012 तक हथियार व्यापार संधि का मसौदा तैयार कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications