ओबामा की प्रोत्साहन योजना से 640,000 नई नौकरियां
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अगले वर्ष अमेरिका में 35 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ये नौकरियां आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और हरित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पैदा होंगी।
व्हाइट हाउस के इस आंकड़े के बावजूद अमेरिका में बेराजगारी दर 9.8 फीसदी है जो 25 वर्षो के दौरान अपने उच्चतम स्तर पर है।
गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में 787 अरब डॉलर का प्रोत्साहन पैकेज पारित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications