अफगानिस्तान में सैनिक भेजेगा दक्षिण कोरिया

अफगानिस्तान में पुनर्निर्माण के काम में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 130 करने और एक स्वतंत्र प्रांतीय पुनर्निर्माण दल संचालित करने की योजना को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मून ताई-योंग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अफगान सरकार ने कई माध्यमों से पुनर्निर्माण और स्थिरता के कार्यक्रमों में समर्थन बढ़ाने का आग्रह किया है। इसलिए सरकार ने वहां पुनर्निर्माण गतिविधियों के विस्तार की योजना बनाई है।

मून ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा बल किसी लड़ाकू कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे और केवल पुनर्निर्माण के कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा करेंगे।

सेना के सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष के मध्य तक सैकड़ों सैनिकों और पुलिस अधिकारियों को अफगानिस्तान भेजने की सरकार की योजना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+