ब्रिटिश किशोरी से बलात्कार के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में पुलिस ने एक पर्यटक गाइड को विदेशी पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के कथित आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 27 वर्षीय मुरलीधरन को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास कापसहेडा इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के ने कहा, "पर्यटकों के 29 सदस्यीय दल में लड़की भी शामिल थी जो पिछले सप्ताह भारत घूमने आई थी। तब से मुरलीधरन उनके साथ गाइड के रूप में संबद्ध था।"

जिला पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व दिल्ली) के. जगदीशन ने कहा, "ब्रिटेन के लिए रवाना होने से पहले पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के पास अपना बयान दर्ज करवा दिया है।"

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मुरलीधरन के खिलाफ कापसहेड़ा पुलिस थाने में दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+