राजपक्षे ने तिरुपति में पूजन-दर्शन किया
अधिकारियों ने कहा कि राजपक्षे नेपाल से एक विशेष विमान के जरिए यहां पहुंचे और मंदिर में दर्शन के बाद वह श्रीलंका के लिए प्रस्थान कर गए।
अपनी पत्नी और कुछ अधिकारियों के साथ राजपक्षे तिरुपति के पास स्थित रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे मंदिर चले गए।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष डी.के.आदिकेशवुलू नायडू और मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ राजपक्षे का स्वागत किया।
राजपक्षे महाद्वारम के रास्ते मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किए और वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर के शीर्ष पुजारी ने राजपक्षे दंपति को आशीर्वाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications