दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, यातायात सेवा बाधित
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वी दिल्ली में श्याम लाल कालेज के पास दोपहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी दिल्ली में जनकपुरी और उत्तर पश्चिम दिल्ली में रानी बाग, दक्षिण दिल्ली में कालकाजी में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।
एक यातायात पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इन क्षेत्रों में 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक यातायात जाम लगा रहा। इन क्षेत्रों से जुड़ने वाले मुख्य मार्गो पर भी यातायात प्रभावित हुआ।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे एक दिवसीय मैच के मद्देनजर भी राजधानी में यातायात खासा प्रभावित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications