विश्व में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 5,712 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी देशों में सबसे ज्यादा 4,175 मौतें हुई हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में 465 लोगों की जान इस बीमारी से गई है। इसके अलावा यूरोप और अफ्रीका में क्रमश: 281 व 75 लोगों की मौत हुई है।
डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या भी बढ़कर 441,661 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications