भारत 2012 में जैव विविधता शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को वर्ष 2012 में 11वें वैश्विक जैव विविधता शिखर सम्मेलन की मेजबानी का प्रस्ताव मिला है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को यहां कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता संकल्प सचिवालय के प्रमुख ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।
संकल्प के कार्यकारी सचिव अहमद डोघलाफ ने कहा है, "इससे हमें वर्ष 2006 में ब्राजील में आयोजित 8वीं बैठक में शुरू हुए जैव विविधता संकल्प से जुड़े पक्षों के सम्मेलन के मुख्यालयों के साथ लगातार रणनीतिक साझेदारी की अनुमति मिल जाएगी। मैं ब्राजील, जर्मनी और जापान के साथ चार सदस्यीय प्रेसीडेंसी में भारत के शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं।"
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2012 हरित समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इसी वर्ष रियो कांफ्रेंस ऑफ एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट की 20वीं वर्षगांठ होगी और साथ ही कनवेंशन ऑन बायोलाजिकल डाइवर्सिटी (यूएनसीबीडी) और संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कनवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) को अपनाए जाने की भी 20वीं वर्षगांठ होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications