बिहार में 15 अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एम़ सुनील नायक ने बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज गुप्त सूचना के अनुसार कई स्थानों पर छापा मार कर 15 अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
उन्होंने बताया कि झुयाबलिया गांव में फौजदारी मंडल के घर से सबसे बड़ी मिनी गन फैक्टरी मिली। नायक के मुताबिक इन फैक्टरियों में से पुलिस ने करीब 125 निर्मित और अद्र्घनिर्मित पिस्तौल बरामद की। इसके अतिरिक्त बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के सामान भी यहां से बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भनक लगते ही फैक्टरी चलाने वाले सभी लोग फरार हो गए हैं। इस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications