महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक एस.एस.विर्क सेवानिवृत्त
मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.एस.विर्क शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। विर्क के सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ए.एन. राय को अगले आदेश तक महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विर्क अपने सेवाकाल के दौरान दो राज्यों में पुलिस महानिदेशक के रूप में तैनात हुए। महाराष्ट्र के अलावा पंजाब में भी उन्होंने इस पद पर अपनी सेवा दी।
अपनी सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने शनिवार शाम मीडिया के साथ थोड़ा समय गुजारा। विर्क ने अपना काम ठीक से करने के लिए महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक विर्क को इस साल 13 मार्च को नियुक्त किया गया था। बाद में विर्क का सेवाकाल तीन महीने के लिए जुलाई में बढ़ाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications