पाकिस्तान में विस्फोट, 7 सुरक्षाबलों की मौत
गौरतलब है कि एक सैन्य वाहन अर्धसैनिक बलों के लिए सामग्री लेकर जा रहा था। खबर जिले में सड़क किनारे एक रिमोट कंट्रोल से विस्फोट कर दिया गया।
क्षेत्र के नागरिक प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी सफीरुल्लाह खान ने कहा, "इस विस्फोट में सात सुरक्षाबलों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।"
गौरतलब है कि आतंकवादियों द्वारा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सुरक्षाबलों के लिए खाद्य और सैन्य आपूर्ति में लगे वाहनों को कई बार निशाना बनाया गया। आतंकवादियों द्वारा आपूर्ति वाहनों को निशाना बनाकर सैन्य आपूर्ति बाधित करने का प्रयास किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications