इंदिरा गांधी हमें लगातार प्रेरित करती रहेंगी : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को अपनी सासु मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के समय उनका नेतृत्व भारत और भारतीय जनता की हिफाजत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक प्रमुख उदाहरण था।

सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी मौत के बाद भी दूसरों को लगातार प्रेरित करते रहते हैं। "ऐसे लोग इतिहास रचते हैं और इंदिरा गांधी उनमें से एक थीं।"

गांधी ने कहा कि इस बात पर जैसे विश्वास नहीं होता कि इंदिराजी हमारे बीच नहीं हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "इस बात पर विश्वास करना बड़ा कठिन हो जाता है कि इंदिरा गांधी की शहादत के 25 साल बीत चुके हैं। आज भी वह अपने आदर्शो के जरिए हमें लगातार प्रेरित कर रहीं हैं।"

सोनिया गांधी जवाहर भवन में राष्ट्रीय एकता के लिए वर्ष 2008 के 24वें इंदिरा गांधी पुरस्कार के लिए आयोजित समारोह में बोल रही थीं। यह पुरस्कार जाने-माने पत्रकार, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता बलराज पुरी को प्रदान किया गया।

इंदिरा गांधी के तमाम योगदानों को गिनाते हुए सोनिया गांधी ने हरित क्रांति का जिक्र किया, जिसने भारत को खाद्य उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाया था।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राष्ट्रीय एकता-अखंडता व धर्मनिरपेक्षता के प्रति इंदिरा गांधी की प्रतिबद्धता को याद किया।

मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत की एकता और विकास के लिए इंदिराजी का योगदान अद्वितीय है। उनकी शहादत के 25 साल बाद भी उनकी विरासत उसी तरह मजबूत बनी हुई है।"

सिंह ने कहा, "उनकी दृष्टि हमें लगातार प्रेरणा देती रहती है और वह युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+