र्पीकर के खिलाफ जांच 6 महीने में पूरी होगी : सीबीआई
र्पीकर पर वर्ष 2004 में एक फिल्म महोत्सव के लिए अधोसंरचना विकास के दौरान वित्तीय अनियमितता का आरोप है।
सीबीआई के पुलिस अधीक्षक एस.एस.गवई ने संवाददाताओं को बताया, "हम छह महीने के भीतर जांच पूरी कर लेंगे। यह मामला आईएफएफआई (भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) 2004 के लिए वित्तीय कुप्रबंधन से जुड़ा हुआ है।"
वर्ष 2006 में दायर इस मामले की जांच में लगे समय को उचित ठहराते हुए गवई ने कहा, "बहुमुखी आरोपों के कारण यह मामला भारीभरकम हो गया था, जिसके सिरे से जांच की आवश्यकता थी।"
नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा वर्ष 2005 में जारी रिपोर्ट में आईएफएफआई के लिए अधोसंरचना तैयार करने के लिए कई करोड़ रुपये की कई वित्तीय अनियमितता की बात कही गई थी। इसके बाद कांग्रेस विधायक मौविन गोदिन्हो ने र्पीकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। र्पीकर फिलहाल राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications