रेलवे अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक के.एम.त्रिपाठी को उनके आवास पर 70,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि ठेकेदार ने त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने अधिकारी पर खानपान के ठेके देने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
अधिकारी ने कहा कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमने एक जाल बिछाया और त्रिपाठी को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications