राष्ट्रमंडल खेलों से पहले लौटेगी दिल्ली की हरियाली
समिति द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि 'राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति 2010' ने इस बड़े खेल आयोजन के दौरान निर्माण कार्यो की वजह से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर यह काम शुरू किया है।
इस संदर्भ में आयोजन समिति ने पर्यावरण विभाग और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर दिल्ली आया नगर में पौधारोपण अभियान शुरूकिया है।
आयोजन समिति, स्कूलों और कालेजों के छात्रों, दिल्ली सरकार और वन विभाग के अधिकारियों ने साथ मिलकर इस अभियान के तहत लगभग 3,000 पौधे लगाए।
उल्लेखनीय है कि आयोजन समिति ने संयुक्त राष्ट्र पार्यावरण कार्यक्रम (यूनइपी) के साथ एक आपसी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications