फिलीपींस में तूफान का कहर, 1 की मौत
तूफान की वजह से लगभग 50 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं।
मनीला से 120 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में क्वेजोन प्रांत में तूफान 'मिरिने' की वजह से आयी बाढ़ की तेजधार में तटीय इलाकों में दर्जनों घर बह गए।
लागुना प्रांत के मेयर इमिलीओ रमन इजेरिटो तृतीय के अनुसार मनीला से 55 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित पैगसंजन कस्बे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
राष्ट्रीय आपदा समन्वय परिषद (एनडीसीसी) के प्रवक्ता अर्नेस्टो तोरेस ने कहा कि इस तूफान की वजह से 105,472 लोग अपना घर छोड़ने को बाध्य हुए हैं। तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
राहत अधिकारी ने कहा कि अचानक आयी तेज लहरों से काडरेना प्रांत में लगभग 50 घर बह गए जबकि केविते प्रांत के तेरनाते कस्बे में भी 50 घर नष्ट हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications