सोमालियाई लुटेरों ने 70 लाख डॉलर की फिरौती मांगी
लंदन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोमालियाई लुटरों ने ब्रिटिश जोड़े को छोड़ने के लिए शनिवार को 70 लाख डॉलर फिरौती की मांग की। समुद्री लुटरों ने एक सप्ताह पहले ब्रिटिश युगल को हिंद महासागर में उनकी नाव से अगवा कर लिया था।
गौरतलब है कि 59 वर्षीय पॉल और 55 वर्षीय रासेल चंदलेर का 23 अक्टूबर को हथियारबंद लुटेरों ने 'लेन रिवेल' नाव से अपहरण कर लिया था।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (बीबीसी) को किए गए फोन में एक लुटेरे ने कहा, "हमें केवल 70 लाख रुपये चाहिए। यदि वे हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं तो हम भी उनको कोई नुकसान नही पहुंचाएंगे।"
ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने मांग को खारिज करते हुए कहा, "सरकार बंधक बनाने वालों को कोई रियायत और फिरौती नहीं देने जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications