मजबूती के साथ वापसी करेगी भाजपा : सुषमा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि पार्टी मौजूदा संकट से उबर कर मजबूती के साथ वापसी करेगी। स्वराज ने कहा कि उनके शब्दों को भविष्यवाणी माना जा सकता है।

सुषमा स्वराज ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा, " हर व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग दौर आते हैं। इसी तरह से राजनीतिक जीवन में अच्छे और बुरे दौर होते हैं। हम इससे उबर जाएंगे। इसे आप भविष्यवाणी के तौर पर ले सकते हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता पत्रकारों के उस सवाल का जवाब दे रही थीं जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या संकटग्रस्त पार्टी देश को नेतृत्व प्रदान करने की स्थिति में है।

जसवंत सिंह की किताब-जिन्ना-भारत, विभाजन और स्वतंत्रता" जारी होने के बाद से भाजपा संकट में फंसी हुई है। जसवंत सिंह की किताब में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था जैसा कि भारत में आम तौर पर माना जाता है।

इसके बाद जसवंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया। शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले की पार्टी और पार्टी के बाहर जमकर आलोचना हुई थी।

राजनीति से लालकृण आडवाणी के रिटायर होने के बाद उनकी उत्तराधिकारी के रूप में देखी जा रही स्वराज ने इस संबंध में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "मैं कयासों का जवाब नहीं देना चाहती। मैं पार्टी के हित में बोल रही हूं। इन सब बातों का कोई आधार नहीं है।

कर्नाटक में पार्टी की प्रदेश इकाई में जारी सत्ता संघर्ष के बारे में सवाल पूछे जाने पर स्वराज ने कहा एक या दो दिन में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+