सिख विरोधी दंगा : टाइटलर की सीडी के परीक्षण की अनुमति
अतिरिक्त मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी राकेश पंडित ने पीड़ित एसोसिएशन के वकील से कहा है कि वह 16 नवंबर को अदालत में आठों सीडी का परीक्षण करें।
पीड़ित एसोसिएशन के वकील एच.एस.फुल्का ने कहा, "किसी भी सीडी में दिन और तारीख दर्ज नहीं किया गया है।"
फुल्का ने आईएएनएस से कहा, "सीडी में दिखाई देने वाले इंदिरा गांधी के सचिव आर.के.धवन, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अन्य कुछ वरिष्ठ नेताओं के मामले में जांच नहीं की गई। पूरी सीडी गड़बड़ दिखाई देती है।"
शनिवार सुबह न्यायाधीश के चैंबर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों, फुल्का और उनके सहयोगी वकीलों की उपस्थिति में 18 मिनट की सीडी दिखाई गई।
अदालत ने अगली सुनवाई के लिए पहली दिसंबर की तारीख मुकर्रर कर दी है।
सीबीआई ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि सिख विरोधी दंगे में टाइटलर की कथित भूमिका के बारे में गवाही देने वाला गवाह विश्वसनीय नहीं था।
हाल में एक अन्य गवाह जसबीर सिंह ने कहा है कि टाइटलर अन्य लोगों के साथ उत्तरी दिल्ली स्थित गुरुद्वारा पुल बंगश पर किए गए हमले और ठाकुर सिंह व बादल सिंह की हत्या में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications