चीन की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के जनक का निधन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि कियान पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगझाऊ में पैदा हुए थे। उन्होंने चीन के कई प्रमुख मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों का नेतृत्व किया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कियान चीनी विज्ञान अकादमी और चीनी इंजीनिरिंग अकादमी के सदस्य थे और उन्होंने वर्ष 1934 में जियाओ तोंग युनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि हासिल की थी।
वर्ष 1935 में वह मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उड्डयन विभाग में अध्ययन के लिए अमेरिका चले गए थे। उसके बाद उन्होंने कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उड्डयन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 1939 में उन्होंने उड्डयन व गणित में डॉक्टोरेट की उपाधि हासिल की। वह 1955 में वापस चीन लौट आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications