ब्राजील वायु सेना के लापता विमान मिला, 9 सवार जीवित
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार वायु सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा, "विमान पर सवार 11 लोगों में से एक लापता है और एक अन्य के मरने का संकेत है। लेकिन बाकी नौ लोग सुरक्षित हैं।"
अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह कहा कि सेस्ना सी-98 कैरावैन को गुरुवार को सुबह औरेलियो और रियो नोवो गांवों के बीच बहने वाली इतुई नदी से लगे अमेजन के जंगल में अचानक उतरना पड़ा था।
तलाशी अभियान पर निकले वायु सेना के एक अन्य विमान ने शुक्रवार की सुबह इस दुर्घटनाग्रस्त विमान को ढूंढ़ निकाला। इसके पहले अमेजन के जंगल में रहने वाले भारतीय मूल के मातिस भारतीयों ने इस विमान का पता लगा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications