नक्सलियों की तुलना लश्कर और जैश से नहीं करें : करात
यहां जारी एक बयान में करात ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से कहती आ रही है कि नक्सलियों को वैचारिक और राजनीतिक स्तर पर लड़ाई लड़नी चाहिए न कि हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की तुलना लश्कर या जैश से नहीं करनी चाहिए।
करात ने कहा कि गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ने के बाद बातचीत का प्रस्ताव देकर नक्सलियों और आतंकवादियों में अंतर को स्पष्ट कर दिया है।
सख्त प्रावधानों वाले कानूनों की आलोचना करते हुए करात ने कहा कि ऐसे कानूनों का प्रयोग सैकड़ों निर्दोष लोगों, खासकर आतंक के खिलाफ जंग के नाम मुस्लिमों के विरुद्ध किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications