सीरी फोर्ट सांस्कृतिक केंद्र 4 महीने के लिए बंद होगा
सीरी फोर्ट के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "नवीनीकरण के चलते सीरी फोर्ट एक दिसम्बर से 30 अप्रैल तक बंद रहेगा। हम इसे पूरी तरह नया रूप दे रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि समय पर काम पूरा हो जाएगा। हमने एक दिसम्बर से आगे की बुकिंग पहले ही बंद कर दी हैं।"
अधिकारी ने कहा, "चारों प्रेक्षागृहों में से सबसे बड़ा प्रेक्षागृह 30 अप्रैल तक बंद रहेगा जबकि अन्य तीन में 31 मार्च तक जगह उपलब्ध नहीं हो सकेगी।" सबसे बड़े प्रेक्षागृह में 1,865 लोगों के बैठने की क्षमता है।
यद्यपि अधिकारी ने नवीनीकरण के दौरान प्रेक्षागृहों की बैठने की क्षमता बढ़ाए जाने से इंकार किया है।
अधिकारी प्रेक्षागृहों का किराया बढ़ाए जाने के विषय में सोच रहे हैं। 1990 की शुरुआत से ही चारों प्रेक्षागृहों के किराए में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications