उप्र में मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे
यह हादसा लखनऊ से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर मऊ रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार दोपहर को हुआ। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मालगाड़ी वाराणसी से आ रही थी। मऊ राजकीय रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक विनोद कुमार ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चला है। हालांकि शुरूआती जांच से संकेत मिला है कि ट्रेन की ब्रेक में कुछ गड़बड़ी होने से यह दुर्घटना हुई।
कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की समिति मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications