लालगढ़ के लिए सीआरपीएफ की 6 और कंपनियां
कोलकाता, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को कहा कि केंद्र पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सल-विरोधी अभियान के लिए राज्य में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की छह और कंपनियों को भेजने पर सहमत हो गया है।
राज्य के गृह सचिव अर्धेदु सेन ने राइर्ट्स बिल्डिंग में पत्रकारों को बताया, "केंद्र सरकार ने हमें सूचित किया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की छह और कंपनियां राज्य में भेजी जा रही हैं। हम इन केंद्रीय बलों को लालगढ़ और आसपास के इलाकों में तैनात करेंगे। "
उन्होंने बताया कि केंद्रीय बल की कंपनियां अगले तीन दिन में राज्य में पहुंचेंगी।
उन्होंने कहा, "केंद्रीय बलों की छह कंपनियों को नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान तेज करने के काम में लगाया जाएगा।"
पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त लालगढ़ क्षेत्र में मौजूदा समय में सीआरपीएफ की 17 कंपनियां तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications