'उत्तर पूर्व में आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त तंत्र की जरूरत'
उत्तर पूर्व के राज्यों और पश्चिम बंगाल के पुलिस और खुफिया अधिकारियों ने इंटेलीजेंस ब्यूरो(आईबी), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), असम राइफल्स, सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक में आतंकवाद से निपटने के लिए कारगर रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया।
आईबी के अतिरिक्त निदेशक आर.एन. रवि ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर पूर्व में आतंकवाद खत्म करने के लिए आतंकवादियों का समाज के साथ जुड़ाव और आतंकवादियों को कथित तौर पर मिल रहा आम जनता का समर्थन खत्म किया जाना चाहिए।"
क्षेत्र में तीन दशक पुरानी आतंकवाद की समस्या को सुलझाने में सैन्य कार्रवाई को विफल बताते हुए आईबी अधिकारी ने लोगों को आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने से रोकने के लिए मजबूत रणनीति तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया।
सुरक्षा अधिकारियों ने उत्तर पूर्व के आतंकवादी संगठनों को बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों से मिल रहे समर्थन और शरण पर चिंता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications