बांग्लादेश में श्रमिकों-पुलिस झड़प में 4 की मौत
ढाका, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में राजधानी ढाका के बाहरी तोंगी क्षेत्र में वस्त्रों का निर्माण करने वाली फैक्टरी के श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प में दो श्रमिकों और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
स्थानीय अखबार 'डेली स्टार' की वेबसाइट स्टार ऑनलाइन के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र इरशाद नगर में यह झड़प हुई।
गौरतलब है कि यह घटना सुबह आठ बजे हुई जब निप्पोन गारमेंट के करीब 3,000 श्रमिक अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इस झड़प के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए 200 राउंड से ज्यादा फायरिंग की।
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक और तोंगी पुलिस स्टेशन के प्रमुख तपन चंद्र साहा ने एक अखबार को बताया कि श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प में हताहतों की संख्या की पुष्टि किया जाना अभी बाकी है, क्योंकि झड़प जारी है।
इडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications