मडगांव विस्फोट मामले में 2 गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस उप महानिदेशक आर.एस.यादव ने कहा कि विनय तालेकार (30) और विनायक पाटिल (27) को मडगांव से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों गत कुछ वर्षो से पोंडा में रहते थे। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या दोनों सनातन संस्था के सदस्य हैं या नहीं।
यादव ने कहा, "दोनों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि व विस्फोट वस्तु कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों को मध्यरात्रि 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया। इससे पहले दोनों को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।"
दोनों की गिरफ्तारी गोवा पुलिस की विशेष जांच टीम ने की। विस्फोट मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications