कोड़ा और उनके सहयोगियों के आवासों पर छापा (लीड-1)
आयकर विभाग के निदेशक उज्जवल कुमार चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "आठ शहरों में 70 जगहों पर हम छापे मारे गए हैं। छापामारी अभियान मधु कोड़ा और उनके सहयोगियों विनोद कुमार सिन्हा और संजय चौधरी के खिलाफ चल रहा है।"
चौधरी ने कहा, "छापामारी अभियान में हमने प्रवर्तन निदेशालय का सहयोग लिया है। खुफिया रिपोर्टों के आधार पर हमने यह कदम उठाया है।"
अधिकारियों ने कोड़ा के रांची, जमशेदपुर, नई दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चाईबासा और लखनऊ में स्थित आवासों पर छापे मारे गए। केवल रांची में 25 जगहों पर छापे मारे गए हैं।
चौधरी ने कहा, "छापामारी अभियान उस रिपोर्ट पर आधारित है, जब मधु कोड़ा खनन और भूगर्भ मंत्री थे और अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे। उस वक्त कई सौदे हुए थे, जिससे पैसे के लेनदेन का संकेत मिलता है।"
चौधरी ने छापेमारी के दौरान जब्त कागजातों और सामान का खुलासा नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले लंबित हैं। झारखण्ड सर्तकता विभाग ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में कोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रिपोर्टो के अनुसार कोड़ा ने कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका में खदान क्षेत्र में 4,000 करोड़ से अधिक रुपये निवेश किए हैं।
पिछले हफ्ते पेट में दर्द की शिकायत के बाद कोड़ा का ऑपरेशन किया गया था। वह सितम्बर 2006 से अगस्त 2008 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications