कश्मीर में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में शनिवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक मकान में छुपा बैठा एक आतंकवादी मारा गया। ताजा समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है और सोपोर के चिंकीपोरा आवासीय क्षेत्र में मुठभेड़ अब भी जारी है।"
पुलिस का कहना है कि शनिवार तड़के मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने मकान में छुपे आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जिस पर आतंकवादियों ने गोलाबारी शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications