सेंसेक्स में भारी गिरावट
मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीते कारोबारी सत्र में देश के शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 5.44 फीसदी गिर कर 16,000 अंक से नीचे पहुंच गया।
समीक्षाधीन अवधि में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 914.53 अंक यानी 5.44 फीसदी गिर कर 15,896.28 अंक पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 16,810.81 अंक पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी भी पिछले सप्ताह के मुकाबले 5.7 फीसदी गिर कर 4,711.7 अंक पर बंद हुआ था।
हालांकि बड़ी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का तेज दौर चला जिससे बीएसई का मिडकैप सूचकांक 7.36 और बीएसई का स्मालकैप सूचकांक 8.01 फीसदी गिर कर बंद हुआ।
सोमवार को बाजार में कारोबार की शुरूआत में रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा नीति के मद्देनजर निवेशक सतर्क नजर आए। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 70.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
निफ्टी भी सेंसेक्स के नक्शेकदम पर चलते हुए 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 4,970.9 अंक पर बंद हुआ।
मंगलवार को रिजर्व बैंक द्वारा अपनी मौद्रिक समीक्षा नीति में आने वाले दिनों में कड़ी मौद्रिक नीतियों का संकेत देने के साथ ही बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसक्स 387.1 अंक यानी 2.31 फीसदी गिर कर 16,353.4 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी भी 124.2 अंक यानी 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ 4,846.7 अंक पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स बढ़त के रूख के साथ खुला लेकिन कारोबारी सत्र के दौरान बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 69.91 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 16,283.49 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी भी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 4,826.15 अंक पर बंद हुआ।
बीते कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी बाजार में गिरावट का रुख जारी रहा। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 230.77 अंक यानी 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 16,052.72 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी भी गिरावट के रुख के साथ 75.6 अंक यानी 1.57 अंक की गिरावट के साथ 4,750.55 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 156.44 अंक यानी 0.97 फीसदी गिर कर 15,896.28 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी भी सेंसेक्स के नक्शेकदम पर चलते हुए 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications