जैट्रोफा के बीज खाने से 23 स्कूली बच्चे बीमार

रायपुर जिले के खोरपा गांव के एक प्राथमिक स्कूल के 23 बच्चों ने शुक्रवार को विद्यालय से घर लौटते वक्त जैट्रोफा के बीज खाए थे। गंभीर हालत में बच्चों को शनिवार तड़के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सभी बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम है। बच्चों को शनिवार तड़के डा.भीमराव अंबेडकर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया।

अंबेडकर अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी विवेक चौधरी ने आईएएनएस को बताया," बच्चों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। इनमें से कुछ बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हम बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।"

स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने अस्पताल के अधिकारियों को छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चौकसी बरतने को कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+