मोहाली में 1,600 जवानों और कैमरों की होगी पैनी नजर
मोहाली के पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने एक पूर्ण सुरक्षा योजना तैयार की है और हमारे वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर सुरक्षा इंतजामों की जायजा लेते रहेंगे। स्टेडियम में त्वरित कार्रवाई बल, बम निरोधक दस्ते और एंबुलेंस मौजूद रहेंगे।"
सिंह ने कहा, "दर्शकों की तलाशी लेने के लिए पर्याप्त बैरीकेड होंगे। हमारे अधिकारी सादी वर्दी में स्टेडियम में तैनात रहेंगे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।"
शिवसेना की पंजाब इकाई ने बयान जारी कर कहा है कि वह यहां मैच नहीं होने देगी। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में भारतीय नागरिकों को आस्ट्रेलिया में बुरी तरह प्रताड़ित किया गया है। वहां कई पंजाबी छात्रों पर नस्लीय हमले हुए लेकिन आस्ट्रेलियाई सरकार और पुलिस मौन रही। हम पड़ोसी राज्यों से इस मैच को रोकने के लिए बात कर रहे हैं।"
उधर, पंजाब क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, "मैच के ज्यादातर टिकट बिक चुके हैं। हमें उम्मीद है कि सोमवार को पूरा स्टेडियम भरा रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications