मधु कोड़ा के आवासों पर छापा
अधिकारियों के अनुसार कोड़ा के रांची, जमशेदपुर, नई दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चाईबासा और लखनऊ में स्थित आवासों पर छापे मारे गए।
कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले लंबित हैं। झारखण्ड सर्तकता विभाग ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में कोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रिपोर्टो के अनुसार कोड़ा ने कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका में खदान क्षेत्र में 4,000 करोड़ से अधिक रुपये निवेश किए हैं।
पिछले हफ्ते पेट में दर्द की शिकायत के बाद कोड़ा का ऑपरेशन किया गया था। वह सितम्बर 2006 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications